Bhopal
oi-Laxminarayan Malviya
भोपाल 14 मई। गुना जिले में शिकारियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में अशोकनगर जिले के निवासी शहीद पुलिस उप निरीक्षक राजकुमार जाटव का शनिवार को अशोकनगर के पठार मुक्ति धाम पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव (Brijendra Singh Yadav), अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी, एडीजी भोपाल श्री विजय कटारिया, कलेक्टर श्रीमती आर. उमा महेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी, जन-प्रतिनिधि, आमजन तथा परिजन द्वारा पुष्प-चक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी गई। शहीद के डेढ़ वर्षीय पुत्र दीप ने अपने शहीद पिता को मुखाग्नि दी। राज्य मंत्री यादव ने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र में 7-8 मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया। जिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें पुलिस परिवार के जाबांज एसआई राजकुमार जाटव,हवलदार नीलेश भार्गव और सिपाही संतराम जी की मौत हो गई है।
सरकार तीनों पुलिसकर्मियों के परिवार को देगी 1-1 करोड़ का मुआवजा
घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई हैं। जिसमें उन्होंने तीनों पुलिसकर्मियों के परिवार वालों को एक-एक करोड़ का मुआवजा देने का ऐलान किया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना में देर रात घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हमारे पुलिस के मित्रों ने शिकारियों का मुकाबला करते हुए शहादत दी है। इस घटना में दोषी अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो इतिहास में उदाहरण बनेगी। अपराधियों की पहचान हो गई है। घटना की पूरी जांच हो रही है।
यह भी पढ़ें- तीन पुलिसकर्मियों के हत्या के मामले में आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
English summary
Minister gave shoulder to victim Jawan Rajkumar Jatav, entire Ashoknagar wept in the last journey
Story first published: Saturday, May 14, 2022, 23:58 [IST]